तू मेरा वो पल है
जिसका इंतजार
मुझे हर पल है
कुछ तुम समझ लेना
कुछ मुझे समझा देना
गलती किसी की भी हो
याद रखना रिश्ता हमारा है
दूसरों के लिए खुद को
खो देने बाली मैं,
मैंने किसी के अंदर
अपने लिए अपमान नहीं देखा
अजीब तमाशा बनाया है
जिंदगी ने मेरे जज्बातों का
ना खुश होने के काबिल छोड़ा
और ना ठीक से रोने के काबिल
किस्मत वालों को मिलती है
ऐसी मोहब्बत
जो वक्त भी दे
प्यार भी दे
और ख्याल भी रखें
तुम वह हो जो
पल भर में मुझे खुश
ओर उदास करने की ताकत रखते हो
नमक जैसा किरदार बनाओ
ताकि कोई ज्यादा
इस्तेमाल न कर सके और
आपके बिना रह भी ना सके
काफी महक रही है हवा आज
कहीं तुमने छुआ तो नहीं
आंखें बंद करने से दुनिया
गायब नहीं होती मेरी जान
सांसे बंद करने से होती है… !!
बड़ी महंगी दौलत हो तुम मेरी
और इसे उम्र भर
संजो कर रखना है मुझे
कहीं तो तक चलना था
कहीं दूर ही चले गए…💔
घुटन केवल भीड़ में ही नहीं होती
कभी-कभी अपने पर मैं भी होने लगती है ।
कमियां लाख सही पर
तुमसे ज्यादा जरूरी कोई नहीं
जितना भी सही किया
सब गलत लोगों के लिए किया
मेरे हिस्से में बस तुम रहना
बांकी दुनिया लोगों को मुबारक
अंधेरे से कह दो
बचपन बीत चुका है
अब उससे डर नहीं
सुकून मिलता है
कुछ भी झूठा हो सकता है
मगर अकेले में बहाए गए
आंसू नहीं
सच कहें तो
हमारी आधी जिंदगी तो
इंतजार में कट रही है
कितना भी ठीक करूं जिंदगी को कुछ ना कुछ बिगड़ ही जाता है
नहीं चाहिए कोई तुमसे बेहतर
मुझे तुम्हारे साथ ही
सुकून मिलता है
कोई मांगी हुई मन्नत नहीं
नसीब वाला इश्क हो तुम मेरा
बात अगर सुकून की करूं तो
तुम्हारी आवाज ही काफी है ।
योगी दीपक नाथ






















कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें