मंगलवार, 8 अप्रैल 2025

शानदार शायरी "संदेश"

 


लंबी है मंजिल दूर है किनारा 
क्यों नहीं आया कोई संदेश तुम्हारा 
भूल गए हो हमें या नाम हमारा 
या कोई मिल गया तुम्हें कोई हमसे भी प्यार



कभी रात में तारे गिन के देखे हैं 
 जितना आप गिन पाए उतना 
आप मुझे याद करते हो और
 जितने बच जाएंगे 
उतना आपको हम याद करते हैं



पानी की बूंद बहुत छोटी लगती है 
पर कहीं एक प्यासा फूल उसका इंतजार करता है 
उसी तरह एक मैसेज बहुत छोटा लगता है 
पर भेजने वाला आपको दिल से याद करता है



प्रेम परिचय को पहचान बना देता है 
प्रेम वीराने को गुलिस्तान बना देता है ।
मैं आप बीती कहता हूं गैरों की नहीं
प्रेम इंसान को भगवान बना देता है ।।



सिर्फ बंधन को विश्वास नहीं कहते 
हर आंसू को जज्बात नहीं कहते 
किस्मत से मिलती है जिंदगी में मोहब्बत 
इसलिए इसे कभी इत्तेफाक नहीं कहते



रिश्ते बनते हैं सिर्फ ऊपर वाले की दुनिया में 
हम सिर्फ निभाना जानते हैं 
पता नहीं दूसरे जन्म के बारे में पर
आप जैसी खूबसूरत दोस्त हर जन्म में मांगते हैं



                                 दीपक नाथ योगी 



1 टिप्पणी:

Romentic Love Shayri 1

Suno अच्छा लगता है हर रात तेरे  ख्यालों में खो जाना   जैसे फसलों में होकर भी तेरे  बाहों में सो जाना  सीने से लगा के  सुन वो धड़कन  जो तुझसे...